Skip to main content

आज का राशिफल

 ⚜ *आज का राशिफल 21/04/2023 :-* 


🐐 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।


👫🏻 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।


🙎🏻‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।


🐋 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।


☯️ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


Popular posts from this blog

26 अप्रेल राशिफल

 आज का राशिफल: 26/4/2023 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आपका आज का दिन आर्थिक रूप से उतना लाभदायी नही रहेगा जितना व्यावहारिक में वृद्धि कराएगा। प्रातः काल से ही कार्यो में जुटने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी साथ ही थकान भी ज्यादा अनुभव करेंगे। व्यवसायी लोग आज निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस अनुभव करेंगे। व्यवासायिक गतिविधियां काम चलाऊ रहेंगी फिर भी संतोषजनक स्थिति बना ही लेंगे। आज जहां से अधिक लाभ की आशा रहेगी वहां से निराश होने पड़ेगा इसके विपरीत जहां सम्भवना ही नही वहां से लाभ हो जाएगा। अतिरिक्त घरेलू कार्य बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी परिजनो को पूर्ण संतुष्ट नही कर सकेंगे। किसी ना किसी की नारजगी झेलनी ही पड़ेगी। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नही रख सकेंगे मन की बात हर किसी को बताने से बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय निर्बाध्य रूप से चलेंगे फिर भी अन्य लोगो के परामर्श से ही महत्त्वपूर्ण कार्य करें। आध्यात्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे गूढ़ विषयो को जानने की लालसा रहेगी। देव यात्रा अथवा अन्य पूण्...

आज का राशिफल 24 अप्रेल

 आज का राशिफल: 24/04/2023 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहने से आज के दिन आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे पारिवारिक वातावरण भी मनोकामना पूर्ति होने पर उल्लासित रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज समय से कार्य पूर्ण नही कर सकेंगे जिस कारण अपमानित होना पड़ेगा। धन को लेकर आज किसी ना किसी से अवश्य कहासुनी होगी फिर भी धैर्य का परिचय दें अन्यथा भविष्य में हानि हो सकती है। महिलाये आज खर्च करने में आगे रहेंगी परन्तु गलत जगह निवेश की संभावना अधिक है देख भाल कर ही कोई वस्तु खरीदे। विद्यार्थ वर्ग को मेहनत करने पर भी आशाजनक परिणाम नही मिल सकेगा। परिवार के बुजुर्ग पुरानी बीमारी से आज अधिक परेशान रहेंगे। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आप जिस भी कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे उसमे आरम्भ में व्यवधान आएंगे लेकिन अंत मे परिणाम संतोषजनक रहेंगे। धन संबंधित व्यवहार आज जरूरत से ज्यादा ही रहेंगे उधार का लेनदेन लगा रहेगा फिर भी आर्थिक पक्ष आज मजबूत ही रहेगा। व्यवसायी लोग प्रलोभन में पड़कर निवेश करेंगे यह भी लाभदायक ही रहने वाला है। शेयर सट्...