Hello everyone
Jyoti + Ish = Eye of God Astrology is a boon to mankind. As they say,
"prevention is better than cure", astrology can be used in all aspects
of life such as career,
finance, physical and mental well-being, marriage, relationships,
childbirth, education as well as preventing or alleviating certain
afflictions. Can be done to do. Astrological remedies.
Your friend
Kirti gupta
आज का राशिफल: 26/4/2023 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आपका आज का दिन आर्थिक रूप से उतना लाभदायी नही रहेगा जितना व्यावहारिक में वृद्धि कराएगा। प्रातः काल से ही कार्यो में जुटने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी साथ ही थकान भी ज्यादा अनुभव करेंगे। व्यवसायी लोग आज निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस अनुभव करेंगे। व्यवासायिक गतिविधियां काम चलाऊ रहेंगी फिर भी संतोषजनक स्थिति बना ही लेंगे। आज जहां से अधिक लाभ की आशा रहेगी वहां से निराश होने पड़ेगा इसके विपरीत जहां सम्भवना ही नही वहां से लाभ हो जाएगा। अतिरिक्त घरेलू कार्य बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी परिजनो को पूर्ण संतुष्ट नही कर सकेंगे। किसी ना किसी की नारजगी झेलनी ही पड़ेगी। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नही रख सकेंगे मन की बात हर किसी को बताने से बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय निर्बाध्य रूप से चलेंगे फिर भी अन्य लोगो के परामर्श से ही महत्त्वपूर्ण कार्य करें। आध्यात्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे गूढ़ विषयो को जानने की लालसा रहेगी। देव यात्रा अथवा अन्य पूण्...