दैनिक राशिफल मेष के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आय के साधनों में कमी आ सकती है। यदि आज कोई प्रेजेंटेशन आदि दे रहे हैं तो पहले ही पूरी तैयारी कर लें। बाद के लिये कोई काम न छोड़ें। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अपने अनुभवों को दूसरों पर अध्यारोपित न करें।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल वृषभ के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
व्यापार में गति तीव्र होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जन के माध्यम से आपको उपहार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनन्द और उल्लास से भरपूर रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। दोपहर के बाद गुप्त शत्रु कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल मिथुन के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिये दिन थोड़ा उदासीन है। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। विपरीत परिस्थितियों के बीच अपनी योग्यता को सिद्ध कर सकें
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल कर्क के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों के बीच आयी गलतफहमियों को दूर करने के लिये दिन अच्छा है। व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल सिंह के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
आपके अच्छे कार्यों की सराहना होने के बजाय लोग उसकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाज़ी में किये गये कार्यों से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र के माहौल में कुछ तनाव हो सकता है। परिजनों के साथ आप घूमने जा सकते हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल कन्या के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिये। वरिष्ठ लोगों की अवहेलना न करें। पारिवारिक रिश्तों में संवादहीनता के कारण समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल तुला के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
व्यापार में लाभ होगा। लेकिन आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। शाम के समय किसी समारोह के लिये निमन्त्रण मिल सकता। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये योजना बना सकते हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल वृश्चिक के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
जीवनसाथी आपका मानसिक और आर्थिक रूप से काफी सहयोग करेगा। काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध और मधुर होंगे। परिवार के सदस्य आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। आज आप रुके हुये कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल धनु के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपका धन बर्बाद होगा। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। आय की अपेक्षा आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। सहकर्मियों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल मकर के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब था उनके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। प्रेमी जन की भावनाओं का अनादर न करें। मन में वैराग्य के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल कुम्भ के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
कार्यक्षेत्र की तनावयुक्त परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। नया काम शुरू करना हर दृष्टिकोण से उत्तम है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े प्रपोज़ल मिलने के योग बन रहे हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दैनिक राशिफल मीन के लिए
मंगल, अप्रैल 11, 2023
आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को गहरा और मजबूत करने के लिये रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को हल्के में न लें। उनका मार्गदर्शन लगातार करते रहें। अधिकारी वर्ग से बहस न करें।
